जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के झूठे वादों को अच्छी तरह समझती है: भाजपा नेता अश्विनी शर्मा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:05 IST2021-12-26T23:05:45+5:302021-12-26T23:05:45+5:30

People understand the false promises of rival political parties well: BJP leader Ashwini Sharma | जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के झूठे वादों को अच्छी तरह समझती है: भाजपा नेता अश्विनी शर्मा

जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के झूठे वादों को अच्छी तरह समझती है: भाजपा नेता अश्विनी शर्मा

जालंधर, 26 दिसंबर भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को कहा कि जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे ''झूठे वादों'' को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

जालंधर में पार्टी के चुनावी कार्यालय की शुरुआत करते हुए शर्मा ने दावा किया कि भाजपा ही स्थिर और मादक पदार्थ मुक्त सरकार दे सकती है।

भाजपा नेता ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में कोई भी कल्याणकारी कार्य नहीं किया, जिसका खमियाजा जनता को उठाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People understand the false promises of rival political parties well: BJP leader Ashwini Sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे