लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव में बंदरों के आतंक से परेशान लोग

By भाषा | Updated: December 17, 2020 11:38 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 दिसम्बर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव के लोग बंदरों के डर में जी रहे हैं, जहां करीब 300 बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं और उनके खेतों तथा घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर काफी समय से उपला गांव में हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके हमले काफी बढ़ गए हैं।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से सम्पर्क करने पर उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें गांव से बंदरों की कोई शिकायत नहीं मिली है।

सिल्लोड ताल्लुका स्थित इस छोटे से गांव में करीब 1600 लोग ही रहते हैं और अधिकतर लोग आजकल बंदरों के डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

महिलाएं और बच्चे भी बंदरों से डरे हुए हैं। यहां बंदर रसोई में घुसकर रोटी ले जाते हैं, लोगों के हाथों से खाना छीन लेते हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर वे उन पर हमला कर देते हैं।

गांव के एक निवासी ने कहा, ‘‘ बंदरों के झुंड ने कई किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। यहां तक कि लोगों को गांव में चलने से भी डर लग रहा है।’’

उपला गांव की सरपंच मीराबाई सुधाकर ने बताया कि बंदर गांव में कई वर्षों से हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अब उनका आतंक काफी बढ़ गया है। गांव में करीब 300 बंदर हैं। उन्होंने कई घरों की छत्तें भी तोड़ दी हैं।’’

वहीं वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें उपला गांव से बंदरों से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो, हम कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए