लाइव न्यूज़ :

नाबालिग प्रेमिका को ले जा रहे 16 वर्षीय हिंदू लड़के को 'मुस्लिम' समझकर लोगों ने पिटाई की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:16 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश से अपने ही धर्म की नाबालिग प्रेमिका को ले जा रहे 16 वर्षीय एक हिंदू लड़के को 'मुस्लिम' समझकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस हिरासत में जमकर पिटाई कर दी। यह घटना देवास जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर देवास-भोपाल मार्ग पर भौंरासा टोल टैक्स पर चार दिन पहले हुई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को लगा कि 12 साल की हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा 16 वर्ष का हिन्दू लड़का मुस्लिम है, इसलिए उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें (पिटाई करने वाले लोगों) लगा कि यह लव जिहाद का मामला है। हम उन्हें लगातार बता रहे थे कि दोनों हिंदू समुदाय से हैं लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी और पिटाई करते रहे। यह घटना चार दिन पहले हुई थी।’’ अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि हमने उसे बचाया नहीं होता, तो शायद वह मर जाता। वहीं, सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) प्रशान्त सिंह सेंगर ने बताया कि इस नाबालिग लड़के और लड़की के उत्तर प्रदेश के बलिया से भागकर आने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस को दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेने के लिए कहा गया था, जिस पर पुलिस टीम ने भौंरासा टोल टैक्स पर बसों को रोककर चेकिंग शुरू की थी। सेंगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद के लिए जाने वाली बस की चेकिंग के दौरान ये दोनों नाबालिग मिल गए। उन्हें बस से उतारा गया। इस बीच उनका कार से पीछा कर रहे कुछ लोग भी आ गए और पुलिस की उपस्थिति में लड़के के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने भीड़ से छुड़ाकर लड़के को औद्योगिक थाने भेजा। साथ ही लड़की को महिला थाने भिजवाया गया। इस बीच, बच्चों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी स्वजनों के साथ इंदौर आ रही थी। बाद में दोंनो बच्चों के परिजन उत्तर प्रदेश पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को ले गए। सेंगर ने बताया कि लड़के के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर भौरासा थाने में चार नामजद आरोपियों सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 353, 147, 323 औऱ 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: डेढ़ साल के बच्चे का ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, खून देख रह गए हैरान, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: टैंपो ने 2 लड़कियों को कुचला!, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतयूपी में एक लाख और पुलिस जवान होंगे भर्ती, वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

भारतHathras stampede: FIR में भोले बाबा का नाम नहीं, सत्संग में जुटे थे 2.5 लाख लोग

भारतHathras stampede: धार्मिक मंडली के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, अब तक 121 की मौत, 28 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर