लाइव न्यूज़ :

उत्तरी बंगाल के लिए केंद्रशासित प्रदेश की मांग पर लोगों को सोचना चाहिए: प्रमाणिक

By भाषा | Updated: August 25, 2021 01:11 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश गठित करने की उनके सहयोगी मंत्री जॉन बारला की मांग के बारे में क्षेत्र के लोगों को सोचना चाहिए। प्रमाणिक और बारला उतरी बंगाल से भाजपा सांसद हैं, जिन्हें जुलाई में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। बारला के विचारों के बारे में जब पूछा गया तो प्रमाणिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगर इस तरह की मांग की गई तो यह लोगों के विचार पर है कि वह इसे उचित मानते हैं या नहीं। हमें लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।’’ अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री बारला ने जून में उत्तरी बंगाल के सभी जिलों को शामिल कर अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि इस क्षेत्र में पिछले एक दशक में शायद ही विकास का कोई काम हुआ है। गृह मामलों के राज्य मंत्री प्रमाणिक ने मालदा में कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर बारला की अपनी राय है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो इन वर्षों में उत्तरी बंगाल में विकास के कार्य ज्यादा नहीं हुए। जनता का प्रतिनिधि होने के नाते हम लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज़ नहीं कर सकते।’’ हालांकि उन्होंने आजादी के बाद राज्य के बंटवारे के बारे में पक्ष या विरोध में आगे टिप्पणी करने से इनकार दिया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा को पहले इस विषय पर अपना पक्ष स्पष्ट कर लेना चाहिए क्योंकि पार्टी के नेता विरोधाभासी बयान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए