लाइव न्यूज़ :

‘काय पो छे’ के 8 साल पूरे, लोगों ने सुशांत राजपूत को किया याद

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी सोमवार को बहुचर्चित फिल्म ‘काई पो छे!’ के प्रर्दशन के आठ साल पूरे हो गए और इस मौके पर फिल्म से जुड़े लोगों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को विशेष तौर पर याद किया। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया था।

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 22 फरवरी, 2013 को प्रदर्शित हुई थी जो लेखक चेतन भगत के उपन्यास "द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ" पर आधारित थी।

कपूर ने कहा कि इतने समय बाद भी फिल्म जिस तरह से पसंद की जा रही है, वह दिल को छूने वाला है। लेकिन वह सुशांत की गैर-मौजूदगी से दुखी हैं। सुशांत पिछले साल जून में अपने घर में मृत मिले थे।

निर्देशक ने ट्वीट का सुशांत को ‘मुकुट मणि’ बताया और कहा कि उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुयी है।

कपूर ने फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘मांझा’ का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘...नयी टीम के साथ सफर की शुरुआत रोमांचक थी। इस फिल्म ने बीते सालों में जितना प्यार पाया, उसकी कोई सीमा नहीं है और न ही अपने प्रमुख आभूषण को खोने के दर्द की कोई सीमा है।’’

फिल्म में सुशांत के सह-कलाकार राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और कहा, ‘‘... जैसे कल की बात है, जब सुशांत, अमित (साध) और मैं फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। प्रिय सुशांत, आपकी कमी खल रही है।’

साध ने राव के पोस्ट को इंस्टाग्राम पर फिर से साझा किया और लिखा कि फिल्म की आठवीं वर्षगांठ पर सुख व दुख दोनों महसूस हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण