लाइव न्यूज़ :

"यूपी के लोगों ने तय कर लिया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को हराएंगे", अखिलेश यादव ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2023 07:29 IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते रविवार को सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में लोगों ने अब योगी शासन को सत्ता से हटाने का फैसला ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को हराएगीआगामी चुनाव में भाजपा की हार उसी तरह से तय है, जैसे वो घोसी के उपचुनाव में हारी हैसभी दल जो राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ हैं, वो भी भाजपा को हराना चाहते हैं

नोएडा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते रविवार को सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में लोगों ने अब योगी शासन को सत्ता से हटाने का फैसला ले लिया है।

सपा प्रमुख यादव ने नोएडा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार उसी तरह से तय है, जैसे वो हाल ही में घोसी के उपचुनाव में हारी है।

उन्होंने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि 'इंडिया' गठबंधन जिस तरह की रणनीति बना रहा है, भारत की जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। खासकर उत्तर प्रदेश की बात करें तो जनता ने तय कर लिया है कि वो भाजपा को हटाकर रहेगी। घोसी उपचुनाव में लोगों ने 50,000 वोटों से भाजपा को हराया है।''

मालूम हो कि हाल ही में संपन्न हुए यूपी के घोसा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बुरी तरह से पराजित किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के गठन के बाद उसकी यह पहली जीत थी। घोसी का उपचुनाव विपक्षी गुट की एकता के लिए एक अग्निपरीक्षा थी क्योंकि उनमें विपक्षी दल की ओर से भाजपा के खिलाफ किसी ने भी उम्मीदवार नहीं उतारा था और सभी दलों ने भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन का फैसला किया था।

अखिलेश यादव ने एक दिन पहले नोएडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी ने बुनियादी ढांचे के लिए नीतियां बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिन्हें आज राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने प्रदेश के लिए जिस बुनियादी ढांचे की नींव रखी, भाजपा आज उसी पर अपने कदम बढ़ा रही है। सपा के कार्यकाल में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास किया। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिस बुनियादी ढांचे को हम आज क्रियान्वित होते देख रहे हैं, उसके लिए नीतियां बनाने में समाजवादी पार्टी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।"

हालांकि, पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी गुट-इंडिया कोई रास्ता जरूर निकाल लेगा।

उन्होंने कहा, “हम (इंडिया गठबंधन) कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेगा क्योंकि सभी दल जो राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ हैं, वो भी भाजपा को हराना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने में मदद करेगी। सपा भाजपा को हराने की दिशा में काम कर रही है।"

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए