लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोग तय करें कि वे ‘जिन्ना वाली आजादी’ चाहते हैं या ‘भारत माता की जय’: प्रकाश जावडे़कर

By भाषा | Updated: January 24, 2020 20:53 IST

दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने संशोधित नागरिकता कानून और यहां शाहीन बाग में एक महीने से भी अधिक समय से उसके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंसक सीएए विरोध प्रदर्शन के बाद मध्य दिसंबर में शाहीन बाग में प्रदर्शन शुरू हुआ था।

शाहीन बाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को यह तय करने की जरूरत है कि वे ‘जिन्ना वाली आजादी’ चाहते हैं या ‘भारत माता की जय’। जावडे़कर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों के दिमाग में ‘जहर घोलने’ का भी आरोप लगाया। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने संशोधित नागरिकता कानून और यहां शाहीन बाग में एक महीने से भी अधिक समय से उसके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया।

जावडेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमने वहां ‘जिन्ना वाली आजादी’ नारे लगाये जाते देखा है। अब दिल्ली के लोगों को तय करने की जरूरत है कि वे ‘जिन्ना वाली आजादी’ चाहते हैं या ‘भारत माता की जय’।’’ उन्होंने आप और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी में सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली के लोगों को दोनों ही पार्टियों से पूछना चाहिए कि उन्होंने हिंसा क्यों भड़काई? शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे आप और कांग्रेस के बीच की साठगांठ ही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन का समर्थन किया है।’’ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंसक सीएए विरोध प्रदर्शन के बाद मध्य दिसंबर में शाहीन बाग में प्रदर्शन शुरू हुआ था। उसकी वजह से नोएडा और दक्षिणपूर्व दिल्ली को जोड़ने वाली यह सड़क जाम है और बदरपुर, सरिता विहार, मदनपुर खादर और जसोला समेत आसपास के इलाके के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

जावडेकर ने कहा, ‘‘ वे (आप और कांग्रेस) बच्चों समेत अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रही हैं और उनके दिमाग में जहर घोल रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ केजरीवाल को ‘जिन्ना वाली आजादी ’ नारे लगाने वाले लोगों से सहानुभूति है, न कि उत्पीड़न के शिकार (बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के) अल्पसंख्यकों से ।’’ आप ने भाजपा पर दिल्ली चुनाव से पहले विकास के मुद्दे से ध्यान बंटाने का आरोप लगाया है। भाषा भाषा राजकुमार नरेश नरेश

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश