लाइव न्यूज़ :

बिहार की जनता का राजग पर विश्वास बरकरार : पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:24 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बिहार में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि इस पूर्वी राज्य में लोगों का गठबंधन पर भरोसा बरकरार है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुशासन के चलते राज्य प्रगति की राह पर है।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर ''हार्दिक'' बधाई दी।

भाजपा और नीतीश कुमार नीत जदयू के गठबंधन ने बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा की 125 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है । वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव नीत विपक्षी दलों के महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ''सुशासन राज्य को प्रगति पर ले जाता है। बिहार की जनता का राजग पर भरोसा बरकरार है। मेरी ओर से राजग को हार्दिक बधाई। बिहार की जनता को शुभकामनाएं।''

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने भी ट्वीट किया, ''नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई।''

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ''बिहार में राजद के सबसे अधिक सीटें जीतने से लोकतंत्र में विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं राजद के नेतृत्व के लिये तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई देता हूं। द्रमुक की ओर से मैं राजद को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?