लाइव न्यूज़ :

असम के लोग चुनाव में भाजपा की नफरत की राजनीति को खारिज कर देंगे : कमलनाथ

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 मार्च वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर असमिया भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में असम के लोग समाज को विभाजित करने और नफरत फैलाने की भाजपा की राजनीति को खारिज कर देंगे।

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे दो लोग असम के फैसले करते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असम या कहीं और के फैसले दिल्ली में बैठे दो लोगों द्वारा किए जाते हैं। उनके लिए पार्टी अध्यक्ष या राज्य के नेताओं के पद का कोई मूल्य है। गुजराती आकाओं ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा और असम को कैसे चलाना चाहिए।"

उन्होंने आरोप लगाया कि असम में भाजपा नीत सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और "पिछले पांच वर्षों के लिए प्रदर्शन का स्कोर कार्ड" पेश करने में नाकाम रही।

कमलनाथ ने कहा, "पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा का अभियान नकारात्मक रहा है और उसने नफरत की राजनीति की बात की। कांग्रेस का मानना ​​है कि हमें असम के लिए अपने सपनों को पूरा करने की खातिर काम करना चाहिए और अपनी दृष्टि को वास्तविकता में बदलना चाहिए।"

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘विकल्प स्पष्ट है। कांग्रेस अगले पांच साल और उससे आगे असम की विकास यात्रा में आपकी सहयोगी होगी।"

कमलनाथ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान 120 दिनों से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन प्रधानमंत्री को उनसे बातचीत करने का समय नहीं है।

कांग्रेस ने "पांच गारंटी" दी है जिनमें हर गृहिणी को 2,000 रुपये प्रति माह तथा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को रद्द करना शामिल है।

पार्टी ने पांच लाख सरकारी नौकरियां, सभी के लिए प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त और चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का भी वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए