लाइव न्यूज़ :

एक जनवरी से टीकाकरण के लिये पंजीकरण करा सकेंगे 15 से 18 आयु वर्ग के लोग

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर पंद्रह से 18 वर्ष की आयु के बच्चे कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिये 1 जनवरी से 'कोविन' पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे और उनके लिए टीके का विकल्प केवल 'कोवैक्सीन' होगा। अधिकारियों ने सोमवार को कहा यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू करने की तैयारी चल रही है।

कोविन के प्रमुख डॉ. आर.एस. शर्मा ने सोमवार को कहा, ''15 से 18 साल के बच्चे 1 जनवरी से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी नये दिशानिर्देशों के अनुसार उनके लिये टीके का विकल्प केवल कोवैक्सीन होगा।

दिशानिर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और हृदय रोग जैसी कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के ऐसे नागरिकों को टीके की तीसरी खुराक देने का क्रम दूसरी खुराक लगाये जाने की तारीख से नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे होने पर आधारित होगा।

तीन जनवरी से लागू होने वाले दिशानिर्देशों के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में, ''वे सभी जिनका जन्म वर्ष 2007'' या उससे पहले है, वे टीकारण के लिये पात्र होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए