लाइव न्यूज़ :

ओणम की छुट्टियों के बाद लोगों को ज्यादा सचेत रहना होगा : केरल की स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:31 IST

Open in App

केरल में ओणम की छुट्टियों के बाद 24 अगस्त से सभी दफ्तर और संस्थान खुल रहे हैं, ऐसे में कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर राज्य के लोगों को अगले चार सप्ताह तक ज्यादा सचेत रहना होगा। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को आपात बैठक बुलायी गयी है, जिसमें ओणम की छुट्टियों के बाद सभी दुकानों और व्यवसायों से पाबंदी हटने के बाद की स्थिति पर विचार किया जाना है। उन्होंने कहा, ‘‘दुकानों को हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता है क्योंकि सरकार को जीवन और जीविका की भी रक्षा करनी है।’’ लेकिन, लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है, हालांकि ज्यादातर लोग इसका पालन करते हैं, लेकिन कई जगहों पर भीड़ एकत्र होने की भी सूचना है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरुप का खतरा भी मंडरा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘तीसरी लहर का भी खतरा है। इसलिए, ओणम के बाद सभी संस्थानों और दफ्तरों के खुलने की स्थिति में सभी को बेहद सतर्क रहना होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी का टीकाकरण करके उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसी को भी सिर्फ इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि उन्हें टीका लग चुका है। मंत्री ने कहा, ‘‘हाल के अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि टीका लगवा चुके लोग अगर सचेत ना रहे तो उनके डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इसलिए सभी को ध्यान रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप