लाइव न्यूज़ :

आपात स्थिति में लोग अस्पताल जाते हैं, बेड के लिए प्रतीक्षा सूची का कोई मतलब नहीं : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अस्पतालों में बेड के लिए प्रतीक्षा सूची बनाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि लोग आपात स्थिति में ही अस्पताल जाते हैं और कोविड-19 महामारी के इन दिनों में कोई इंतजार नहीं करना चाहता।

उच्च न्यायालय ने यह भी सुझाव दिया कि कमजोर तबके के मरीजों को कोविड-19 के दौरान मदद के तौर पर पैरासिटामोल जैसी दवाओं के साथ स्टीमर्स और थर्मामीटर दिए जा सकते हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने एक वकील की दलील को खारिज करते हुए कहा कि अस्पतालों में बेड के लिए प्रतीक्षा सूची बनाने का कोई मतलब नहीं है। वकील ने कहा कि सरकार की वेबसाइट पर बेड के बारे में प्रतीक्षा सूची को लगातार अद्यतन किए जाने की जरूरत है।

अदालत ने कहा, ‘‘अगर किसी को ऑक्सीजन बेड की जरूरत है तो यह आपात स्थिति होती है। आपात स्थिति के बिना कोई अस्पताल नहीं जाता...ऐसे नहीं चलेगा कि आप आज पंजीकरण कराएं और शाम में आपका नंबर आएगा। इस मुश्किल घड़ी में कोई इंतजार नहीं करना चाहता। ’’

वकील प्रवीण शर्मा ने कहा कि लोगों को बहुत जानकारी नहीं रहती इसलिए अगर वेबसाइट पर प्रतीक्षा सूची को अपलोड कर दिया जाए तो इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

पीठ ने कोविड-19 संबंधी मामलों पर कई घंटों तक सुनवाई की।

केंद्र की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि दिल्ली सरकार के साथ सहयोग के लिए सैन्य बलों द्वारा नोडल अधिकारी की तैनाती की जा रही है। इससे क्रायोजेनिक टैंकर लगाने जैसी सुविधाओं में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए