लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर की महिला के चेहरे पर पान थूककर कहा 'कोरोना वायरस', पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2020 22:05 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने सड़क पर अपना स्कूटर धीमा किया और उसके चेहरे पर थूककर कोरोना वायरस कहा।

Open in App

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पूर्वोत्तर की महिला पर पान थूककर उसे ‘‘ कोरोना वायरस’’ कहने के आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव वोहरा के रूप में की गई है और वह मॉडल टाउन का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने सड़क पर अपना स्कूटर धीमा किया और उसके चेहरे पर थूककर कोरोना वायरस कहा। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (शब्दों, भावभंगिमाओं या कार्यों से महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने विजय नगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और उसके आधार पर सफेद रंग की स्कूटर के तलाश की। उन्होंने बताया कि स्कूटर की पहचान होने के बाद बुधवार को आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से वाहन बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वोहरा आनंद पर्वत में कुकर निर्माण फैक्टरी में काम करता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम