लाइव न्यूज़ :

डेंगू और वायरल से जनता बेहाल, सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है भाजपा सरकार : अखिलेश

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:27 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू और अन्य तरह के बुखार से लोगों की मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर केवल सत्ता बचाने में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश और जलभराव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। जलजनित बीमारियों से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता बचाने की जुगत में जुटी है जबकि राजधानी लखनऊ और समीपवर्ती जिले टाइफाइड की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अब तक टाइफाइड से लगभग 100 लोग प्रभावित हो चुके है और जिला अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं का भी अकाल है। सपा मुखिया ने कहा कि प्रचार में लीन भाजपा सरकार नींद से जागे और लखनऊ तथा प्रदेश के शहरों, बस्तियों और गांवों में फैल रहे खतरनाक जानलेवा बुखार से प्रभावित होने वाले बच्चों और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्ति करे। वायरल बुखार से राज्य के बाल-बच्चों वाले परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवायें नहीं हैं। कोरोना वैश्विक महामारी में आम जनता का भरोसा सरकार ने तोड़ दिया। इलाज, बेड, आक्सीजन संकट के समाधान में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही। वैक्सीनेशन के नाम पर हो-हल्ला मचाने वाली भाजपा सरकार वैक्सीन आपूर्ति में ही पिछड़ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो