लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हो रहे हैं बोर, लेकिन नहीं है कोई दूसरा रास्ता

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 14:29 IST

देश में महाराष्ट्र पहला राज्य है, जहां कोरोना वायरस से संक्रमण के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि वुहान में चीजें सामान्य हो रही है, मतलब समय के साथ चीजें बेहतर हो सकती हैं।उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए कहा कि इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस कारण हर कोई घरों में कैद होकर रह गया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए कहा कि इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा, 'मुझे समाचार चैनलों के माध्यम से दुनियाभर से खबर मिल रही है कि चीन के वुहान में चीजें सामान्य स्थिति में लौट आई हैं और प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। यह अच्छी खबर है। इसका मतलब समय के साथ चीजें बेहतर हो सकती हैं।'

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि लोग घर पर रहकर विभिन्न प्रकार के मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। लोग बोर हो रहे हैं। लेकिन कोविड-19 को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं है।'

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही देखने को मिल रहा है और अब तक राज्य में एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। , जबकि 64 लोगों की मौत भी हो चुकी है और 79 लोग इस महामारी को मात देकर ठीक भी हुए है।

पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई है और 149 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि 401 लोगो ने कोरोना वायरस को मात दी है और अब तक ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे