लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः डॉक्टरों ने कहा- अनलॉक के बाद लोग बरत रहे हैं लापरवाही, इसी कारण कोरोना केसेज में लगातार हो रही है वृद्धि 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2020 07:31 IST

कोरोना के इस दौर में सावधानी का महत्व क्या है इसमें जरा सी भी लापरवाही बरतने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में देश के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉक्टर से संवाद होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन हटने के बाद कोरोना महामारी के केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मशहूर डॉक्टर की राय के अनुसार अनलॉक के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

जयपुरः लॉकडाउन हटने के बाद कोरोना महामारी के केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मशहूर डॉक्टर की राय के अनुसार अनलॉक के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना केसेज में लगातार वृद्धि हो रही है और डर घट रहा है। 

आमजन द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। कोरोना से बचाव व सावधानी के लिए जन जागरूकता जरूरी है। कोरोना के इस दौर में सावधानी का महत्व क्या है इसमें जरा सी भी लापरवाही बरतने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में देश के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉक्टर से संवाद होगा।

इस चर्चा का विभिन्न माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि ग्राम पंचायत स्तर तक के लोग कोरोना से बचाव एवं सावधानियों के साथ आमजन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के संभावित गंभीर परिणामों से रूबरू हो सकेंगे। 

डॉक्टर फेसबुक, यूट्यूब, ई-मित्र प्लस, वीडियो वॉल, वेबकास्ट और रीजनल टीवी चैनल्स के जरिए संवाद करेंगे। इस दौरान आमजन को कोरोना महामारी के बचाव व सावधानी के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताएंगे। शहरी क्षेत्र के साथ ग्राम पंचायत स्तर तक के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा।

जिन बिंदुओं पर परिचर्चा होनी है उनमें कोरोना की वर्तमान स्थित, राजस्थान सरकार के प्रयास और तैयारियां, बचाव एवं सावधानी के विकल्प और देश के प्रख्यात डॉक्टर्स की राय शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर