लाइव न्यूज़ :

देश के लोगों की पसंद एवं संस्कृति अलग-अलग लेकिन हर जगह एक बात समान, वह है मोदी के पक्ष में लगने वाले नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 15:26 IST

शाह ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर पाई वो मोदी नीत सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए पिछले पांच साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव प्रचारों के लिए लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। देश भर के लोगों की पसंद एवं संस्कृति अलग-अलग है लेकिन हर जगह एक बात समान है और वह है मोदी के पक्ष में लगने वाले नारे।”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गर्मी में तापमान बढ़ते ही छुट्टियों पर चले जाते हैं।एक तरफ आपके पास मोदी हैं जिन्होंने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं।

देश में जारी लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आने दावा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश के लोग पसंद एवं संस्कृति से अलग अलग हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपने नारों से एकजुट हैं।

शाह ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर पाई वो मोदी नीत सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए पिछले पांच साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव प्रचारों के लिए लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। देश भर के लोगों की पसंद एवं संस्कृति अलग-अलग है लेकिन हर जगह एक बात समान है और वह है मोदी के पक्ष में लगने वाले नारे।”

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गर्मी में तापमान बढ़ते ही छुट्टियों पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ आपके पास मोदी हैं जिन्होंने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं, जो लंबी छुट्टी के लिए अज्ञात स्थानों पर चले जाते हैं, जिसके बारे में उनकी मां को भी पता नहीं होता है।”

साथ ही शाह ने कहा कि लोग “ऐसे नेता की तलाश कर रहे हैं जो देश के प्रति अपना जीवन समर्पित करे न कि अपने परिवार का हित साधे।” उन्होंने कहा, “मोदी नीत सरकार ने गरीबों के लिए जो पांच साल में किया है वह कांग्रेस 55 साल में भी नहीं कर पाई।”

उन्होंने अपनी पार्टी के केंद्र में फिर से सत्ता में आने पर घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात दोहराते हुए कहा, “जब घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए एनआरसी लाया गया, राहुल बाबा एवं कंपनी ने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब बेकसूर जवानों को मारा जा रहा था और उनका परिवार भुगत रहा था तब उनकी चिंता कहां गई थी?”

झारखंड में राजग सरकार की विकास पहलों के बारे में भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार ने हजारीबाग और दुमका में मेडिकल कॉलेज खोले, रांची में कैंसर अस्पताल स्थापित किया और पतरातु में 4,000 मेगावॉट का ऊर्जा संयंत्र शुरू किया।

शाह ने कहा, “13वें वित्त आयोग में संप्रग सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 55,253 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। मोदी सरकार ने राज्य को पांच सालों में तीन लाख करोड़ रुपये से ऊपर की राशि दी है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019धनबादअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप