लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने लगाया पेमा खांडू के काफिले में 1.80 करोड़ रुपये मिलने का आरोप, बीजेपी बचाव में जुटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 14:44 IST

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया किया कि पेमा खांडू के काफिले की एक कार से आधी रात को 1.80 करोड़ रुपये मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप- पेमा खांडू के काफिले की एक गाड़ी से मिले 1.80 करोड़ रुपयेकांग्रेस ने किया दावा- पीएम मोदी की पासीघाट रैली से पहले वोटरों को बांटा जाना था पैसाअरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का आरोपों से इनकार, कहा- 'जांच में सब हो जाएगा साफ'

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने काफिले में 1.80 करोड़ रुपये मिलने के आरोपों को गलत बताया है। पेमा खांडू ने कहा है कि यह पूरी तरह गलत है और 'कैश फॉर वोट' का काम कांग्रेस करती रही है। पेमा खांडू ने कहा कि चुनाव आयोग मामले की जांच कर रही है और जल्द सबकुछ सामने आ जाएगा। पेमा खांडू ने साथ ही कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि यह बीजेपी उम्मीदवार के कार से मिला है।'

वहीं, अरुणाचल प्रदेश के प्रसिडेंट तापिर गाव ने कांग्रेस के आरोप पर कहा, 'वो बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर डांगी पेर्मे (मेबो लोकसभा क्षेत्र) और उसके साथ कोई पूर्व विधायक का व्यक्तिगत कार में अपना पैसा है। उसमें तो न पेमा खांडू का नाम है न मेरा नाम है। यह बीजेपी का पैसा नहीं है।'

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया किया कि पेमा खांडू के काफिले की एक कार से आधी रात को 1.80 करोड़ रुपये मिले हैं। कांग्रेस ने कथित बरामदगी के मामले में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले यह पैसा मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल होने वाला था और इसके लिए मोदी, खांडू, उप मुख्यमंत्री चाउना माइन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तापिर गाव के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।  कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाना चाहिए और पश्चिम अरुणाचल लोकसभा क्षेत्र से तापिर गाव की उम्मीदवारी तत्काल रद्द की जानी चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

सुरजेवाला ने कहा, 'अरुणाचल में पासीघाट के निकट मुख्यमंत्री के काफिले की जांच होने पर कुल 1.8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। इससे जुड़े सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर उपलब्ध हैं। दो बातें साफ होती हैं। पहली यह, कि पैसा पेमा खांडू का है। दूसरी यह, कि चुनाव आयोग की पर्यवेक्षक की मौजूदगी में यह बरामदगी हुई है।' 

उन्होंने कहा, 'रात 12 बजे रूपया बरामद होता है और बुधवार की सुबह पासीघाट में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होती है। इससे बड़े सवाल खड़े होते हैं। क्या यह पैसा चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था?’ 

सुरजेवाला ने कहा, 'यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। वोट दो, नोट लो... यह मोदी जी का नारा है। क्या वोट खरीदकर चुनाव जीतना चाहते हैं? क्या यह पैसा मोदी की पासीघाट की रैली के लिए और वोटरों को देने के लिए ले लाया जा रहा था?’ 

उन्होंने सवाल किया, 'यह कालाधन है या सफेद धन है? अगर यह धन वोटरों को लुभाने और प्रधानमंत्री की रैली के लिए ले लाया जा रहा था तो फिर क्या यह साबित नहीं हुआ कि एक ही चौकीदार चोर है? क्या यह जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन नहीं है? क्या यह अपराध नहीं है?’ 

सुरजेवाला ने कहा, 'अगर यह सही है तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ मुदकमा दर्ज नहीं होना चाहिए? चुनाव आयोग क्या कर रहा है? क्या वह सो रहा है? क्या सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियां सो रही हैं? क्या चुनाव आयोग को प्राथमिकी दर्ज नहीं करा देनी चाहिए थी?’ 

कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमारी मांग है कि इस पूरे मामले में खासतौर पर तीन लोग- मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। अगर प्रधानमंत्री को यह पता था तो वह भी जिम्मेदार हैं।' उन्होंने कहा कि तापिर गाव की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को हटाया जाना चाहिए।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावपेमा खांडूनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर