लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर पर सीएम ममता ने कहा-मुझे पता है कि मेरा फोन टैप हो रहा है, कैमरे पर टेप लगा दिया है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2021 19:03 IST

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर कथित निगरानी अभियान का स्वत: संज्ञान लेने की भी अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रियों और जजों के फोन टैप किए जा रहे हैं।चुनाव प्रक्रिया, न्यायपालिका, मंत्रियों और मीडिया घरानों पर कब्जा कर लिया।लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर दिया है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। 

रिपोर्ट को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भगवा पार्टी "भारत को एक लोकतांत्रिक देश रखने के बजाय एक निगरानी राज्य में बदलना चाहती है"। “हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। मैंने अब अपने फोन के कैमरे पर एक टेप लगा दिया है। पेगासस खतरनाक और क्रूर है।

बीजेपी ने हमारे संघीय ढांचे पर बुलडोजर चला दिया

उन्होंने कहा, 'स्पाइगिरी चल रही है और बीजेपी ने हमारे संघीय ढांचे पर बुलडोजर चला दिया है। मंत्रियों और जजों के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर दिया है। पेगासस ने चुनाव प्रक्रिया, न्यायपालिका, मंत्रियों और मीडिया घरानों पर कब्जा कर लिया।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर पेट्रोल-डीजल पर कर से संग्रहित धन का इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं के लिए करने के बजाय ‘एक खतरनाक सॉफ्टवेयर’ से जासूसी करने के लिए खर्च करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने रैली में कहा, ‘‘मुझे पता है कि मेरा फोन टैप किया जा रहा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं बच पाएंगे

विपक्ष के सारे नेता जानते हैं कि उनके फोन टैप किये जा रहे हैं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवारजी या विपक्ष के अन्य नेताओं या मुख्यमंत्रियों से बात नहीं कर सकती क्योंकि केंद्र हमारी जासूसी करा रहा है। लेकिन हमारी जासूसी कराने से वे 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं बच पाएंगे।’’

 पेगासस जासूसी विवाद के संदर्भ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को ‘निगरानी वाला राष्ट्र’ बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि वह पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करके नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों आदि को निशाना बनाने वाले कथित जासूसी स्कैंडल का संज्ञान ले।

भाजपा एक लोकतांत्रिक देश को कल्याणकारी राष्ट्र के बजाय निगरानी वाले राष्ट्र में बदलना चाहती है

उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी को साथ आना होगा। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कोलकाता में एक रैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा एक लोकतांत्रिक देश को कल्याणकारी राष्ट्र के बजाय निगरानी वाले राष्ट्र में बदलना चाहती है।’’

कोलकाता में 1993 में आज के दिन तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ रैली में जमा हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गयी थी। बनर्जी उस समय कांग्रेस में थीं। उन 13 कार्यकर्ताओं की याद में तृणमूल कांग्रेस हर साल आज के दिन शहीद दिवस मनाती है।

भाजपा नीत राजग सरकार पर कोविड की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को हर हाल में हराना होगा। उन्होंने अपनी आज की रैली में दिल्ली से डिजिटल तरीके से शामिल होने के लिए कांग्रेस, राकांपा, समाजवादी पार्टी, शिवसेना और अन्य कई दलों के नेताओं का आभार जताया। 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीइजराइलनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसशरद पवारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत