लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी मामलाः संसद की कार्यवाही बाधित होने पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- अगले मिनट से चलने लगेगी संसद, बस ये करे सरकार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 19:32 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार पेगासस जासूसी प्रकरण पर कुछ सवालों के जवाब दे, तो संसद की कार्यवाही अगले मिनट ही चलने लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र कुछ सवालों के जवाब दे तो कार्यवाही अगले मिनट ही चलने लगेगी। सिंघवी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है। 

पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में पिछले कुछ दिनों से गतिरोध बना हुआ है। इसके चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। इसे लेकर अब कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार पेगासस जासूसी प्रकरण पर कुछ सवालों के जवाब दे, तो संसद की कार्यवाही अगले मिनट ही चलने लगेगी। सिंघवी ने कहा कि लेकिन वह इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'संसद तत्काल चलेगी, अगले मिनट चलने लगेगी, लेकिन एक छोटी सी चीज सरकार को करनी पड़ेगी। वो यह है कि सरकार को दो सवालों का जवाब देना होगा। पहला यह कि क्या सरकार ने पेगासस स्पाईवेयर खरीदा? दूसरा यह कि क्या व्यक्ति विशेष के खिलाफ इसका उपयोग किया गया और अगर हां तो उनके नाम बताइए।'

सिंघवी ने सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार इस पर चर्चा नहीं चाहती है और उसके पास छिपाने के लिए इस मामले में बहुत कुछ है। 

दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित

बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान पेगासस जासूसी मामले और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। उन्नीस जुलाई से संसद का मानसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होती रही है।  

सरकार ने कहा-पेगासस कोई मुद्दा ही नहीं 

विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेगासस जासूसी मामले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की, जबकि सरकार ने इस मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। 

 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप