लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर परेड का शांतिपूर्ण आयोजन किसानों की बड़ी जीत की सूचक होगी : शिअद प्रमुख

By भाषा | Updated: January 26, 2021 00:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जनवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड का शांतिपूर्ण आयोजन " हमारे किसानों की बहुत बड़ी जीत की सूचक होगी।"

बादल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगी।

बादल ने एक बयान में कहा, "शांति सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसानों के संघर्ष में भाग लेने वालों ने अब तक एक अभूतपूर्व और सराहनीय अनुशासन का प्रदर्शन किया है। इसने इस आंदोलन को हाल के इतिहास की सबसे अनूठी लोकतांत्रिक घटनाओं में से एक बना दिया है।"

उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि "यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तक एजेंसियां ट्रैक्टर मार्च के साथ अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्य के साथ व्यवहार करें।"

शिअद प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति व्यवस्थापक समिति के सदस्य रूप में कार्य करने के लिए ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, "मंगलवार को मार्च का शांतिपूर्ण आयोजन किसानों द्वारा दो महीनों से हर कदम पर प्रदर्शित की गई लोकतांत्रिक भावना और अनुशासित दृष्टिकोण की जीत होगी।"

हजारों किसान विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?