लाइव न्यूज़ :

सीमावर्ती इलाकों में शांति महत्वपूर्ण, लेकिन यह द्विपक्षीय संबंधों की पूरी कहानी नहीं : चीनी राजदूत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर चीनी राजदूत सुन वेदोंग ने कहा कि भारत से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता महत्वपूर्ण है, लेकिन यह द्विपक्षीय संबंधों की ‘‘पूरी कहानी’’ नहीं है। साथ ही, संबंधों की मौजूदा स्थिति बिल्कुल ही किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। उनका यह बयान लद्दाख सैन्य गतिरोध के बीच आया है।

पिछले साल मई में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध उत्पन्न होने के बाद, भारत ने निरंतर सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता कायम रखी है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।

चीन-भारत संबंधों पर बृहस्पतिार को ‘ट्रैक 2 वार्ता’ को संबोधित करते हुए भारत में नियुक्त चीनी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों को टकराव और संघर्ष के गलत रास्ते को चुनने के बजाय शांतिपूर्ण विकास का पथ चुनना चाहिए तथा उन्हें दीवार खड़ी करने के बजाय सेतु बनाने चाहिए।

सुन ने कहा कि चीन-भारत संबंध एक बार फिर चौराहे पर है और एक सही विकल्प चुनने की जरूरत है। उन्होंने सिचुआन यूनिवर्सिटी और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज ऐंड एनालिसिस की सह मेजबानी में आयोजित वार्ता में यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, चीन और भारत को परस्पर सम्मान, वार्ता, सहयोग और परस्पर लाभ के मार्ग पर चलने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए।’’

चीनी राजदूत ने कहा कि उदाहरण के तौर पर सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता महत्वपूर्ण है, लेकिन यह द्विपक्षीय संबंधों की पूरी कहानी नहीं है।

लद्दाख सीमा विवाद का जिक्र किये बगैर राजदूत ने कहा कि पिछले साल से चीन-भारत संबंधों ने ऐसी मुश्किलें देखी हैं जो कई साल से नहीं देखी गई थी और यह (संबंध) एक निचले स्तर पर कायम है।

सुन ने कहा कि चीन और भारत को परस्पर विश्वास बढ़ाना चाहिए, गहन वार्ता करनी चाहिए और मतभेदों को उपयुक्त रूप से हल करना चाहिए तथा उन्हें विवाद नहीं बनने देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?