लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: PDP ने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग दोहराई, कहा- मौजूदा स्थिति इमरजेंसी की याद कर रही ताजा

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:12 IST

चौधरी ने सरकार से जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के भी किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने की गुजारिश की, जिन्हें इस सर्दी की शुरुआत में अभूतपूर्व बर्फबारी और भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्दे यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जम्मू कश्मीर के हिरासत में रखे गए राजनीतिक नेताओं को रिहा किए जाने की जरूरत को रेखांकित किया। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की चौथी पुण्यतिथि मनाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।

पीडीपी ने रविवार को जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक नेताओं की रिहाई की अपनी मांग दोहराई। साथ में पार्टी ने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूदा स्थिति लोकतंत्र के विचार को कमजोर कर रही है। पार्टी ने कहा कि मौजूदा स्थिति आपातकाल के दिनों की यादों को ताजा कर रही है।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव और विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुरिंदर चौधरी ने कहा कि शांति कायम करने के लिए, सरकार को मौजूदा स्थिति पर गौर करना चाहिए जो बहुत

गंभीर और चिंताजनक है। यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जम्मू कश्मीर के हिरासत में रखे गए राजनीतिक नेताओं को रिहा किए जाने की जरूरत को रेखांकित किया। बैठक में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई और पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की चौथी पुण्यतिथि मनाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।

चौधरी ने सरकार से जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के भी किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने की गुजारिश की, जिन्हें इस सर्दी की शुरुआत में अभूतपूर्व बर्फबारी और भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए