लाइव न्यूज़ :

PDP नेता ने की पाबंदी के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी, जेकेएलएफ को कानूनी मदद की पेशकश 

By भाषा | Updated: March 27, 2019 06:28 IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने संबोधन में कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो वह जेकेएलएफ और जमात ए इस्लामी जम्मू कश्मीर पर लगी पाबंदी हटायेगी।

Open in App

पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने जमात ए इस्लामी जम्मू कश्मीर और जेकेएलएफ पर केन्द्र द्वारा लगाई गई पाबंदी के खिलाफ इन संगठनों को कानूनी मदद की मंगलवार को पेशकश की। पेशे से वकील बेग ने कहा कि उनकी पार्टी इन संगठनों की वैचारिक रूप से विरोधी है लेकिन वह नागरिकों के अधिकारों के लिए इस कदम के पक्ष में है।

बेग ने कहा, ‘‘वैसे तो जमात ए इस्लामी और जेकेएलएफ (जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट) दोनों ही हमारे विरोधी हैं लेकिन हम उन पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी मदद देने को तैयार हैं। यह सिद्धांतों तथा नागरिक अधिकार कायम रखने का विषय है।’’ वरिष्ठ नेता ने बारामूला में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए इन दोनों प्रतिबंधित संगठनों को कानूनी मदद की पेशकश की।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने संबोधन में कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो वह जेकेएलएफ और जमात ए इस्लामी जम्मू कश्मीर पर लगी पाबंदी हटायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जमात ए इस्लामी और जेकेएलएफ जैसे संगठनों को प्रतिबंधित करने के दीर्घावधि परिणाम होंगे और इस तरह के उपायों से जनता में निराशा एवं हताशा का स्तर ही बढेगा।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी का स्पष्ट रुख है कि विचारों को न तो बांधा जा सकता, न प्रतिबंधित किया जा सकता और ना ही मारा जा सकता है ।

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून, 1967 के तहत मोहम्मद यासीन मलिक नीत जेकेएलएफ पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले फरवरी में केन्द्र ने जमात ए इस्लामी पर पाबंदी लगाई।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील