लाइव न्यूज़ :

पीडीपी ने जम्मू कश्मीर प्रशासन पर कोविड प्रोटोकॉल केवल पार्टी की बैठकों पर लागू करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: August 29, 2021 01:01 IST

Open in App

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह कोविड-19 प्रोटोकॉल केवल पार्टी की बैठकों में लागू कर रहा है, जबकि दूसरों के लिए इसे नजरअंदाज कर रहा है।पीडीपी शेर-ए-कश्मीर पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का जिक्र कर रही थी जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि थे।पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर प्रशासन के लिए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति और माननीय उपराज्यपाल की अध्यक्षता में समारोह आयोजित करना ठीक है। लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल चुनिंदा रूप से केवल पीडीपी पर लागू होता है और जब प्रशासन और उसके प्रतिनिधि दलों की बात आती है, तो इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।’’ पीडीपी ने अनंतनाग के डाक बंगले में भाजपा के एक नेता के विवाह समारोह और सल्लार में अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली अपनी पार्टी के एक युवा सम्मेलन की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक सार्वजनिक सभा में कथित तौर पर अनुमत संख्या से अधिक लोगों को बुलाने को लेकर कोविड​​​​-19 दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन के लिए अधिकारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद आयी है। मुफ्ती को नोटिस शोपियां के प्रथम श्रेणी कार्यकारी मजिस्ट्रेट / तहसीलदार द्वारा बुधवार को जारी किया गया था, जब उन्होंने उसी दिन दक्षिण कश्मीर जिले में एक पार्टी सम्मेलन को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए