लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: नतीजे से पहले पीसी चाको का बड़ा बयान, कहा- AAP से गठबंधन पर चर्चा कर सकती है कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 12:00 IST

एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी और कांग्रेस सीटों के मामले में आप से काफी पिछड़ी हुई है। कई चैनल्स और एजेंसियों के जारी किए गए एग्जिट पोल में तो कांग्रेस के हिस्से एक भी सीट नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बात कही है।दिल्ली में विकास की बात करने वाली अरविंद केजरीवाल की पार्टी (आप) का सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

शनिवार को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एक बार फिर राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। लगातार दिल्ली में विकास की बात करने वाली अरविंद केजरीवाल की पार्टी (आप) का सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी और कांग्रेस सीटों के मामले में आप से काफी पिछड़ी हुई है। कई चैनल्स और एजेंसियों के जारी किए गए एग्जिट पोल में तो कांग्रेस के हिस्से एक भी सीट नहीं है। 

ऐसे में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बात कही है। जब चाको से सवाल किया गया कि क्या वह आप से गठबंधन कर सरकार बनाएंगे तो उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव के नतीजे आने के बाद सोचा जाएगा। नतीजे सामने आने के बाद हम चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल में जो कांग्रेस के आंकड़े दिखाए गए उसे भी गलत बताया।

बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को लगभग 0-1 सीट मिली है। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं। 

रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील