लाइव न्यूज़ :

हम 'आप' से गठबंधन के लिए तैयार, लेकिन वे तर्क के साथ बात करें: कांग्रेस

By स्वाति सिंह | Updated: April 12, 2019 15:18 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की आखिरी उम्मीद करीब-करीब टूट गई है और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपने दम पर अकेले लोकसभा चुनाव-2019 लड़ेगी।

Open in App

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, हालांकि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो वह आज भी तैयार है। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने यह भी कहा कि जल्द ही दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''हम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी नीति है कि भाजपा को हराने के लिए अलग-अलग राज्यों में गठबंधन किय जाए। दिल्ली में भी यह सुझाव आया कि आप के साथ गठबंधन किया जाए और वह (कांग्रेस) तैयार भी है।'' चाको ने कहा, ''दिल्ली इकाई आप के साथ जाने को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि राहुल गांधी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी कि मैं अपने नेताओं और आप के साथ बातचीत करूं। संजय सिंह उधर से बात कर रहे थे।''

उन्होंने कहा, ''निगम चुनाव में कांग्रेस और आप का कुल वोट 47 प्रतिशत था। हम चाहते थे कि आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़े। इस पर सहमति भी बन गयी थी। लेकिन आप की तरफ से यह बात आई कि हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में गठबंधन के लिए बात हो।'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली की स्थिति और दूसरे राज्यों की स्थिति अलग है। परसों आप की तरफ से बयान आया कि गठबंधन नहीं हो रहा है।'' चाको ने कहा, ''आपका रुख व्यवहारिक नहीं है। इसलिये हमने सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया है। उम्मीदवारों की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी।'' यह पूछने जाने पर क्या अब दिल्ली में गठबंधन की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है तो उन्होंने कहा, '' हम सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार हैं।उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की थी। यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली थी। इस बैठक में आप के साथ गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों पर भी बातचीत हुई।

वहीं, दूसरी तरफ आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि क्या ऐसा कारण है कि कांग्रेस हर वह कदम उठा रही है जिससे बीजेपी को फायदा हो? ऐसी कौन सी डील हो गई है?' उन्होंने दावा किया था जिन जगहों पर विपक्ष मजबूती से लड़ रहा है वहां भी कांग्रेस लड़ने चली जा रही है। ये मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ताकत नहीं लगा रहे हैं।

सिंह ने कहा था कि अगर एकसाथ लड़ते तो बीजेपी को रोका जा सकता था। जो कुछ हो रहा है वह समझौता नहीं है। एकतरफा समझौता नहीं हो सकता।

उधर, दिल्ली बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है, जोकि पार्टी हाईकमान को भेजा जा चुकी है। इस सूची सूची में क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है। दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह