लाइव न्यूज़ :

राकांपा की केरल इकाई के अध्यक्ष बने पीसी चाको

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई का प्रमुख पीसी चाको को बनाया गया है। पार्टी महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को इस बाबत घोषणा की।

चाको इस वर्ष मार्च में ही राकांपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस में थे।

चाको को संबोधित पत्र में पटेल के हवाले से कहा गया है, ‘‘राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आपको तत्काल प्रभाव से राकांपा की केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुझे विश्वास है कि आप राज्य में हमारी पार्टी के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’’

राज्यसभा सदस्य पटेल ने इस पत्र की प्रति ट्विटर पर साझा की और चाको को बधाई दी।

चाको ने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी पी पीठाम्बरम की जगह ली है जो राज्य इकाई के अध्यक्ष थॉमस चांडी के दिसंबर 2019 में निधन के बाद से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभाल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?