लाइव न्यूज़ :

पीसी चाको और कार्यकारी अध्यक्षों ने शीला के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के फैसले पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: July 13, 2019 23:35 IST

कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित द्वारा जिला और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने के फैसले पर पार्टी प्रभारी पीसी चाको एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के तीनों कार्यकारी अध्यक्षों ने सवाल खड़े किए हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाईः कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित द्वारा जिला और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने के फैसले पर पार्टी प्रभारी पीसी चाको एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के तीनों कार्यकारी अध्यक्षों ने सवाल खड़े किए हैं। चाको और कार्यकारी अध्यक्षों हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव ने इसको लेकर शीला को पत्र लिखा है।

सूत्रों के मुताबिक इन्होंने इन पत्रों की प्रतियां पार्टी आलाकमान को भी भेजी हैं। चाको ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना सूचना दिए शीला दीक्षित ने 14 जिला कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक और 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

तीनों कार्यकारी अध्यक्षों ने कहा, ''राहुल गांधी ने हमें दिल्ली में जिम्मेदारी देते हुए कहा था कि हमें सामूहिक रूप से दिल्ली के लिए काम करना है। यह दुखद है कि इस फैसले में शीला दीक्षित ने हमसे किसी प्रकार की कोई राय नहीं ली। दिल्ली कांग्रेस में यह अंदरूनी खींचतान उस समय देखने को मिली है, जब कांग्रेस में नेतृत्व का संकट गहराया हुआ है।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी