लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद गुमला के कामगारों के बकाया वेतन का भुगतान

By भाषा | Updated: October 20, 2021 00:04 IST

Open in App

रांची, 19 अक्टूबर झारखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद मुंबई में एल एंड टी में काम कर रहे गुमला के 12 कुशल कामगारों का लगभग दो लाख रुपये का बकाया भुगतान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्वी मुंबई (महाराष्ट्र) की एल एंड टी कंपनी में कार्यरत गुमला के 12 कुशल कामगारों को उनके बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने कामगारों को उनके 1,83,066 रुपये के बकाये का भुगतान कर दिया है।

वेतन मिलने के बाद सभी कामगारों ने मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन, श्रम मन्त्री सत्यानंद भोक्ता और श्रम विभाग के अन्तर्गत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।

ये सभी गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित बागेसेरा गांव से थे, जो फरवरी 2020 से कंपनी में काम कर रहे थे। सभी ने खूंटी के कल्याण गुरूकुल में प्रशिक्षण लिया था। मुंबई में इन कामगारों को लॉकडाउन के बाद से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया था, जिसके कारण इनके सामने खाने-पीने व रहने की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक आठ अक्तूबर 2021 को इन कामगारों ने राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और अपनी समस्या बतायी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष के प्रतिनिधि ने कामगारों के बकाया भुगतान के संबंध में एल एंड टी के प्रबंधक से बात की।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये कामगार अभी मुंबई में हैं और इसी कंपनी में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए