लाइव न्यूज़ :

पायल तडवी सुसाइड मामला: सभी तीन आरोपियों को 10 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 16:10 IST

पायल तडवी (26) ने पिछले बुधवार को बीएलवाई नायर अस्पताल में अपने कमरे में कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद इन तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपायल तडवी खुदकुशी मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गईमुंबई की कोर्ट ने तीनों डॉक्टर आरोपियों को 10 जून तक हिरासत में भेजाजातिगत टिप्पणी से परेशान होकर डॉक्टर पायल ने की थी खुदकुशी

मुंबई की एक विशेष अदालत नेनसरकारी अस्पताल में जातिगत टिप्पणियां कर एक कनिष्ठ डॉक्टर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के आरोप में गिरफ्तार तीन वरिष्ठ महिला डॉक्टरों की पुलिस हिरासत 10 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले सभी को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

मामले की पिछली सुनवाई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर एम सदरानी ने पुलिस की दलील को स्वीकार कर लिया कि भक्ति मेहेरे, हेमा आहूजा और अंकिता खंडेलवाल को हिरासत में लेने की जरूरत इसलिए है ताकि यह पता चल सके कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था और अगर छोड़ा था तो क्या आरोपियों ने उसे गुमा दिया या नष्ट कर दिया है। 

पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं लेकिन मृतका के साथ उनके व्हाट्सऐप चैट को हासिल करने के लिए और समय की जरूरत है। पुलिस ने दावा किया की पायल तड़वी के शरीर पर चोट के कुछ निशान थे जिनकी आगे जांच जरूरी है। 

पायल तड़वी (26) ने बीएलवाई नायर अस्पताल में अपने कमरे में कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद इन तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेहेरे को जहां मंगलवार को गिरफ्तार किया गया वहीं आहूजा एवं खंडेलवाल को बुधवार सुबह पकड़ा गया। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील