लाइव न्यूज़ :

Video: मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए घर से अकेले निकला 10 साल का बच्चा, भटक गया रास्ता और फिर.....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 07:30 IST

आपको बता दें कि घर से अकेले निकला नाबालिग खुद को सपा का ‘स्टार प्रचारक’ बताता है। ऐसे में श्यामलाल को 'नेताजी' के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने पर दुख प्रकट करते हुए भी सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 साल नाबालिग अकेले ही घर से निकाल गया था। ऐसे में वह रास्ते में ही भटक गया और वह 'नेताजी' को श्रद्धांजलि नहीं दे पाया था। इस लड़के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 वर्षीय बालक महराजगंज से अकेले सैफई निकल पड़ा और राह में भटक गया है। 

शुक्रवार को मुलायम समर्थक नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नेताजी के प्रति उसकी भावना झलक रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक की मौत से दुखी नाबालिग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अकेला घर से निकला था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, श्यामलाल यादव नामक नाबालिग समर्थक मंगलवार सुबह महराजगंज से गोरखपुर गया और सैफई के लिए ट्रेन पकड़ी, लेकिन भटक गया और मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई नहीं पहुंच सका और कानपुर में रेलवे पुलिस को मिल गया। 

कानपुर में जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने बच्चे को रोका। जीआरपी और 10 साल के बच्चे के बीच बातचीत का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

नाबालिग का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में नाबालिग को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह महाराजगंज के लक्ष्मीपुर स्टेशन का रहने वाला है और नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अकेले ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा लेकिन वहां से किसी ने उसे गलत रास्ता बता दिया और वह भटक गया। 

खुद को सपा का ‘स्टार प्रचारक’ बताते हुए श्यामलाल को 'नेताजी' के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने पर दुख प्रकट करते सुना जा सकता है। 

नाबालिग के पिता ने क्या कहा

श्यामलाल के पिता शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें बुधवार रात जीआरपी कानपुर से फोन आया है। शिव कुमार ने कहा, ‘‘जीआरपी ने मुझे बताया कि मेरा बेटा उनके पास सुरक्षित है और मुझे उसे वापस ले जाने के लिए कहा।" शिवकुमार कानपुर गए और शुक्रवार सुबह बेटे को लेकर वापस लौट गए। 

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। 11 अक्टूबर को इटावा जिले में स्थित उनके पैतृक गांव सैफई में मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादववायरल वीडियोसमाजवादी पार्टीPoliceगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए