लाइव न्यूज़ :

5 लाख रुपये का हर्जाना दो?, क्या है ‘वीरजी मलाई चाप वाले’ रेस्तरां ट्रेडमार्क विवाद, दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 18:49 IST

पांचों प्रतिवादी दिल्ली, रायपुर, उत्तर प्रदेश और हरिद्वार में रेस्तरां और घर तक भोजन पहुंचाने की सेवा संचालित कर रहे थे और वे जोमैटो और स्विगी जैसे भोजन उपभोक्ता तक पहुंचाने वाले मंचों पर सूचीबद्ध थे।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि प्रतिवादियों के पास गुण-दोष के आधार पर कोई बचाव नहीं था।अदालत वादी के पक्ष में पांच लाख रुपये का हर्जाना और लागत देने का निर्देश देती है।सेवाओं को वादी की सेवाओं के रूप में प्रस्तुत करने का स्पष्ट मामला स्थापित किया है।

 

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने कई भोजनालयों और खाने की घर तक आपूर्ति करने वाली कंपनियों को प्रसिद्ध ‘वीरजी मलाई चाप वाले’ रेस्तरां के ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने पर रोक लगा दी। अदालत ने ‘वीरजी मलाई चाप वाले’ रेस्तरां को मुकदमा खर्च के एवज में पांच लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कहा कि प्रतिवादी भोजनालयों और खाद्य वितरण केंद्रों ने अंतरिम राहत प्राप्त होने के बावजूद रेस्तरां द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे का मुकाबला करने के लिए कोई भी अपेक्षित कदम नहीं उठाया।

अदालत ने कहा कि उसने पाया कि प्रतिवादियों के पास गुण-दोष के आधार पर कोई बचाव नहीं था। अदालत ने कहा कि भोजनालयों और घर तक खाना पहुंचाने वाली कंपनियों के आचरण के कारण न केवल उन पर लागत और क्षतिपूर्ति लगाना वांछित है, बल्कि यह आवश्यक भी है।

पीठ ने आठ जुलाई को दिये आदेश में कहा, ‘‘इस प्रकार, ऊपर उल्लिखित शर्तों के तहत पारित आदेश के अतिरिक्त और इस मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह अदालत वादी के पक्ष में पांच लाख रुपये का हर्जाना और लागत देने का निर्देश देती है।

प्रतिवादी संख्या 2 से 6 (भोजनालय और घर तक खाना पहुंचाने वाली कंपनी) में से प्रत्येक को वादी (रेस्तरां) को एक लाख रुपये का हर्जाना और लागत का भुगतान करना होगा।’’ अदालत ने पाया कि वादी ने ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के उल्लंघन के साथ-साथ सेवाओं को वादी की सेवाओं के रूप में प्रस्तुत करने का स्पष्ट मामला स्थापित किया है।

पांचों प्रतिवादी दिल्ली, रायपुर, उत्तर प्रदेश और हरिद्वार में रेस्तरां और घर तक भोजन पहुंचाने की सेवा संचालित कर रहे थे और वे जोमैटो और स्विगी जैसे भोजन उपभोक्ता तक पहुंचाने वाले मंचों पर सूचीबद्ध थे। प्रतिवादी ‘वीर जी मलाई चाप वाले’, ‘द वीर जी मलाई चाप वाले’ और ‘वीरे दी मलाई चाप और काठी कबाब’ नाम से भोजनालय चला रहे थे।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप