लाइव न्यूज़ :

पवार आरक्षण मुद्दे पर केंद्र की आलोचना हताशा के कारण कर रहे: राणे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 14:46 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना ‘हताशा’ के कारण कर रहे हैं। राणे अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे। पवार ने किसी समुदाय को पिछड़ा मानने का अधिकार राज्यों को देने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना की थी और कहा था कि केंद्र ने राज्यों को पूरी थाली परोस दी लेकिन उनके हाथ बांध दिए। उन्होंने केंद्र से कहा था कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के लिए तय 50 फीसदी की सीमा को हटाने के लिए वह कानून लागू करे ताकि राज्य वर्तमान आरक्षण सीमा को बढ़ा सकें। पवार के बयान के संबंध में पूछ गए सवाल के जवाब में राणे ने कहा, ‘‘वह एक समझदार नेता हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि हाथों को बंधन मुक्त कैसे कराना है। वह अपनी हताशा के कारण केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनके कुछ साथी अब जेल जा सकते हैं...आपको पता है कि वे कौन हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब 120वां संविधान संशोधन (सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए राज्यों के अधिकार की बहाली) संसद में पेश हुआ था तब विपक्ष के नेताओं ने जो भाषण दिए थे उनकी प्रतियां मेरे पास हैं। उन्होंने (पवार ने) इस पर कभी भी आपत्ति नहीं जताई थी। ’’ राणे ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्यों को अधिकार दिए हैं और विपक्ष को संविधान का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को सबसे पहले पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट सामने लानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए