लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 12:28 IST

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देPawan Singh Karakat LS polls 2024: कराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।Pawan Singh Karakat LS polls 2024: राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव न लड़ने की हिदायत दी है।Pawan Singh Karakat LS polls 2024: उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार है।

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार है। सूत्रों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने से पवन सिंह के इनकार किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव न लड़ने की हिदायत दी है।

पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। समझा जाता है कि इससे पहले उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए राजद जैसे विपक्षी दलों के साथ बातचीत की थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। कराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पवन सिंहकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबिहार लोकसभा चुनाव २०२४उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त