लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: पांच बैंक में खाते, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख के गहने और 60000 रुपये नकद, पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2024 16:04 IST

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की है।उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर राजग उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के समक्ष उनके द्वारा दाखिल किये गये एक हलफनामे से मिली है। पवन सिंह ने इससे पहले पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

हालांकि पवन सिंह के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर राजग उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हलफनामे के अनुसार सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60000 रुपये नकद शामिल है। 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी। हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि एवं आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति तथा मुंबई एवं लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं। पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।

राजग प्रत्याशी कुशवाहा शीघ्र ही इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाकपा (माले) लिबरेशन के राजाराम सिंह ‘महागठबंधन’ प्रत्याशी के रूप में पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। काराकाट लोकसभा सीट के लिए मतदान आम चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंहबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब