लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह ने भरा पर्चा, खेल बिगाड़ने अक्षरा सिंह आएंगी मैदान में!, आखिर क्या है माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2024 18:59 IST

Pawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और पीछे-पीछे उनके समर्थकों की भीड़ एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते दौड़ लगाती रही।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह ने पायलट बाबा आश्रम में स्थित सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग की पूजा अर्चना की।आश्रम के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद कृष्णा सिंह भी मौजूद थे। पवन सिंह इन दोनों लगातार चुनाव प्रचार में है।

Pawan Singh Karakat Lok Sabha seat: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने गुरुवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सासाराम समाहरणालय में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पवन सिंह ने रोहतास के डीएम नवीन कुमार के पास अपना पर्चा दाखिला किया। इस दौरान शहर में प्रवेश करते ही पवन सिंह के साथ उनके समर्थको की भारी भीड़ भी देखी गई। पवन सिंह अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और पीछे-पीछे उनके समर्थकों की भीड़ एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते दौड़ लगाती रही।

इससे पहले पवन सिंह ने पायलट बाबा आश्रम में स्थित सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग की पूजा अर्चना की। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद कृष्णा सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि पवन सिंह इन दोनों लगातार चुनाव प्रचार में है। इससे पहले पवन सिंह को लेकर कभी कहा गया था कि भाजपा कार्रवाई करेगी।

कुछ भोजपुरी सितारों के बयान आए कि उन्हें मनाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन वह नहीं माने। वहीं, पवन सिंह खुद पीएम नरेंद्र मोदी को आदर्श मानते हैं। मगर, स्थानीय नेताओं पर जमकर बरसते हुए कहते हैं कि अभी मैं चुप हूं, लेकिन समय आने पर बोलूंगा। इस बीच पवन सिंह का खेल बिगाड़ने के लिए भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह मैदान में उतरने वाली हैं।

पवन सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए एनडीए अक्षरा सिंह को मैदान में उतारने जा रही है। नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दावा किया है कि पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह काराकाट में प्रचार करेंगी। उन्होंने दावा किया है कि अक्षरा सिंह एनडीए समर्थित प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगने की अपील करते हुए नजर आ सकती हैं। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कुछ दिन इंतजार करिए पवन सिंह की जगह लोग अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आएंगे।

क्योंकि अक्षरा जल्द ही एनडीए के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि जीत एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि काराकाट में राजपूत समाज एनडीए के साथ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंहउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील