लाइव न्यूज़ :

Indigo Flight Bomb: इंडिगो की फ्लाइट में बम होने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, पूरे विमान की गई जांच, आरोपी गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: July 22, 2022 09:21 IST

बताया जाता है कि पूरे अच्छे तरीके से विमान में बम खोजने के बाद भी वहां पर कुछ नहीं मिला था। ऐसे में झूठी खबर फैलाने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में बम होने की बात सामने आई थी।जांच के बाद उस विमान में कोई बम नहीं मिला था।अब इस विमान के शुक्रवार की सुबह उड़ान भरने की उम्मीद है।

पटना:पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में बम होने की खबर सामने आई थी जो बाद में एक अफवाह निकली है। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार एक यात्री में फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी जिसके बाद पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई थी। 

इसके बाद पूरे विमान को खाली कराया गया और उसकी पूरी जांच की गई थी। पूरे विमान को अच्छे से चेक करने के बाद भी वहां कोई बम नहीं मिला तो अधिकारियों ने इसे एक गलत खबर बताया है। इसके बाद बम की सूचना देने वाले शख्स को स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। 

आपको बता दें कि यह विमान रात आठ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाला था जो अब शुक्रवार की सुबह उड़ान भर सकता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स जिसका नाम गुरप्रीत बताया जा रहा है, वह अपने माता पिता के साथ इस विमान में यात्रा कर रहा था। तभी उस ने उसके बैग में बम होने की बात कही थी। उसके दावे पर उसकी बैग की तलाशी ली गई, लेकिन बैग में कुछ भी नहीं मिला था। 

इसके बाद पूरे विमान की तलाशी भी की गई और उन्हें वहां से भी कुछ नहीं मिला था। तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई थी, लेकिन विमान में से उन्हें कोई बम नहीं मिला था। 

इसके बाद आरोपी को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर रही है। हालांकि विमान के रोक लिया गया था और पूरी जांच के बाद उसे शुक्रवार को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। 

आरोपी लगता है मानसिक रूप से बीमार

बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने विमान में उसके बैग में बम होने की बात कही थी, वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। अधिकारियों ने पाया कि वह सही से बात नहीं कर पा रहा है और उन लोगों ने कहा कि ऐसा हो सकता है वह इसी बीमारी के कारण यह गलत अफवाव फैलाया होगा।

फिलहाल बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा कर्मी अलर्ट मोड पर हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :Indigo AirlinesपटनाबमNew Delhibomb
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप