लाइव न्यूज़ :

RJD Leader Misa Bharti: 'हम भी हिंदू हैं', अभी व्यस्त हैं, राम मंदिर जाएंगे समय निकालकर', मीसा भारती ने कहा

By धीरज मिश्रा | Published: April 08, 2024 12:45 PM

RJD Leader Misa Bharti: आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा कि अभी वह थोड़ा व्यस्त हैं। लेकिन, वह समय निकालकर अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमीसा ने कहा, समय निकालकर अयोध्या स्थित राम मंदिर दर्शन करने जाएंगीमीसा ने कहा, वह हिन्दू हैं और सनातनी हैंअयोध्या में राम मंदिर बना है, यह सिर्फ बीजेपी और आरएसएस की संपत्ति नहीं है

RJD leader Misa Bharti: आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा कि अभी वह थोड़ा व्यस्त हैं। लेकिन, वह समय निकालकर अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह हिन्दू हैं और सनातनी हैं। उन्होंने बीजेपी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना है, यह सिर्फ बीजेपी और आरएसएस की संपत्ति नहीं है। हम दर्शन के लिए जाएंगे। क्या कोई हमें रोकेगा।

वहीं, आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने कहा कि यह राजनीतिक जीवन में मेरा पदार्पण है और मुझे लोगों से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला है। मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है। मुझे पहले से ही राजनीति में शामिल होने में दिलचस्पी थी। लेकिन मेरी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों ने मुझे व्यस्त रखा। उन्होंने कहा कि हमारे घर में ही भगवान बसते हैं, कुछ करने से पहले हम भगवान की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं।

वे भाजपा बहन सीता को भी भला-बुरा कहते हैं। वे भगवान राम के क्या होंगे जो उनकी अर्धांगिनी सीता जिनका जन्म बिहार में हुआ और वे यहां आकर मां-बहनों को लज्जित करते हैं। बिहार की माताएं-बहनें इसका जवाब देंगी।

गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी लगातार अपनी चुनावी रैलियों में अयोध्या राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला कर रहे हैं। पीएम मोदी खुद जब जब बिहार आते हैं तो वह अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज कसते हैं। पीएम मोदी बीते दिनों पहले बिहार में थे। पीएम ने एक रैली के दौरान कहा कि विपक्ष नहीं चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य हो।

जब निर्माण कार्य हो गया तो इन लोगों ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इंकार कर दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता अगर गलती से प्राण प्रतिष्ठा में आ गया तो उसे पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया।

टॅग्स :आरजेडीबिहारजेडीयूBJPलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

भारतPatliputra Lok Sabha Seat 2024: सांसद मीसा भारती ने किया नामांकन, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव रहे मौजूद, पीएम मोदी पर राजद प्रमुख का हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: तेज प्रताप यादव ने मंच पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्का मार कर नीचे गिराया, मौजूद थीं मीसा भारती और राबड़ी देवी

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; बीएमसी ने बिलबोर्ड को बताया अवैध

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतSrinagar Lok Sabha seat 2024: दोपहर तीन बजे ही मतदाताओं ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, श्रीनगर लोकसभा सीट पर खूब पड़े वोट!

भारतLok Sabha Elections 2024: मुंगेर लोकसभा के मोकामा और लखीसराय में बूथ लूटकर वोट डाला, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू पर गंभीर आरोप लगाया