लाइव न्यूज़ :

पटनाः मुझसे कौन धोखा करेगा, खुद परिश्रम और ताकत से पहचान बनाई, आरसीपी सिंह बोले-मैं तो जमीन पर आ गया हूं...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2022 19:23 IST

बिहार में सबसे बड़ी चुनौती है कि जितने हमारे छात्र हैं, अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए. किसानों की आमदनी में कैसे बढ़ोतरी हो? बिहार का कैसे अच्छा भविष्य हो, इसके लिए जरूरी है कि उन साथियों को ट्रेनिंग दी जाए.

Open in App
ठळक मुद्देमुझे 40 सालों का अनुभव है, मैं सबको प्रशिक्षित करूंगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं संगठन का आदमी हूं. संगठन में मेरी काफी पकड़ है. पंचायत स्तर तक लोगों से मेरा आत्मीय संबंध है.

पटनाः केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे कौन धोखा करेगा, मैंने खुद अपने परिश्रम और ताकत से अपनी पहचान बनाई है. सीधा आदमी हैं और हमेशा सीधा चलते हैं.

अभी गांव जा रहे हैं, फिलहाल अभी गांव में ही रहेंगे और कार्यकर्ता जहां-जहां बुलाएंगे वहां मौजूद रहूंगा. उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी चुनौती ये है कि जितने हमारे छात्र हैं, उनको एक अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी में कैसे बढ़ोतरी हो? बिहार का कैसे अच्छा भविष्य हो, इसके लिए जरूरी है कि उन साथियों को ट्रेनिंग दी जाए.

मुझे 40 सालों का अनुभव है, मैं सबको प्रशिक्षित करूंगा. इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं संगठन का आदमी हूं. संगठन में मेरी काफी पकड़ है. पंचायत स्तर तक लोगों से मेरा आत्मीय संबंध है. उन्होंने कहा कि पटना जन्मभूमि और हमलोगों की मातृभूमि है. हमारे जीतने कार्यकर्ता साथी एयरपोर्ट पर आए हैं, उनके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं.

उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है. जदयू को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. सभी साथियों ने भी पार्टी के लिए मजबूती से काम किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं तो जमीन पर आ गया हूं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को निकालना गलत कदम है. मैं सबसे मिलकर मामले पर चर्चा करूंगा. 

आरसीपी सिंह ने कहा कि जहां तक मेरी भूमिका की बात है तो 2010 में राज्यसभा का सदस्य बना. उसी समय पार्टी का महासचिव भी बनाया गया. आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना. बीच में पार्टी का महासचिव संगठन भी रहा. पिछले एक साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपा से देश में केंन्द्रीय मंत्री भी रहा. मैंने संगठन और सरकार में अपने दायित्व को निर्वहन किया है.

भाजपा में शामिल होने के अफवाह पर आरसीपी ने कहा कि मीडिया के लोग सामान्य कट्सी को किस तरह से रख दिए यह सभी ने देखा. विभागीय कार्य को लेकर मैं तिरुपति गया हुआ था. एक जुलाई की रात को हैदराबाद पहुंचा था. एयरपोर्ट पर जब उतरा तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझे सम्मानित किया.

सम्मानित किए जाने की बात को मीडिया ने भाजपा में शामिल होने की खबर चला दी. वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत पर उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि लालूजी जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

टॅग्स :जेडीयूबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"