लाइव न्यूज़ :

पटना: एसटीइटी के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लगातार दूसरे दिन लाठीचार्ज, गेट तोड़ विधानसभा की ओर जाने का कर रहे थे प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2022 21:29 IST

पटना में आक्रोशित अभ्यर्थियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को गुरुवार के दिन भी लाठीचार्ज करना पड़ा था. इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल भी हुए थे.

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एसटीइटी पास छात्रों का उग्र प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान पुलिस ने आज भी उनपर लाठीचार्ज किया. दरअसल, 2019 एसटीइटी के अभ्यर्थी आज नियुक्ति पत्र मिलने में देरी के खिलाफ विधानसभा मार्च के लिए निकले थे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल का गेट तोड दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. 

बताया जाता है कि विधानसभा की ओर जाने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस के जवानों ने खदेड-खदेड कर पीटा. इसमें कई प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी सरकार से जल्द नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं. 

शुक्रवार दोपहर बाद इन्होंने गर्दनीबाग धरना स्थल से विधानसभा की तरफ मार्च करने की रणनीति बनाई थी. इसे देखते हुए प्रशासन ने गर्दनीबाग धरना स्थल के आसपास वाले सभी गेट को बंद कर दिया था. हालांकि बड़ी संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों ने गेट को तोड़ डाला. 

इसके बाद उनका मार्च विधानसभा की तरफ आगे बढ़ने लगा. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को रोका. इसके पहले गुरुवार को भी पटना में एसटीइटी 2019 के नॉन मेरिट धारी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान वह सचिवालय में घुस गए थे. 

आक्रोशित अभ्यर्थियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को गुरुवार के दिन भी लाठीचार्ज करना पड़ा था. इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल भी हुए थे. पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया था. लगातार दूसरे दिन भी लाठी चार्ज किया गया.

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए