लाइव न्यूज़ :

बिहार में जारी है पोस्टर वार: JDU ने अब शहाबुद्दीन को बताया लालू यादव का साझेदार, बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा-'अपराधी कौन'

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2020 18:49 IST

पोस्टर में लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कार्टून के जरिये तीखे हमले किए गए हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को एक तरफ पैसे से भरा बैग ले जाते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को सेल्फ अटेस्टेड करते हुए बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद और जदयू पोस्टर के जरिये लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। दयू ने एक नया पोस्टर जारी किया है।

बिहार में इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच जारी पोस्टर वार अब और तेज होने लगा है। राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राजद और जदयू पोस्टर के जरिये लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। ताजा हमला जदयू ने राजद पर नये पोस्टर के साथ किया है।  इस बार जदयू ने एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर तंज कसने का प्रयास किया गया है। इस पोस्टर में तिहाड जेल में बंद बाहुबली नेता शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव लालू के साथ जेल में दिख रहे हैं। 

इस पोस्टर को देखकर साफ समझा जा सकता है कि राजद और जदयू एक-दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है 'अपराधी कौन'। तेजस्वी और राबडी देवी पर भी पोस्टर में तंज कसा गया है, इन्हें आईआरसीटीसी घोटाले मामले में पटयाला हाउस कोर्ट के बाहर दिखाया गया है। पोस्टर में लालू के साथ दिखाये गये शहाबुद्दीन और राजवल्लभ यादव पर अपराधिक मामले दर्ज है। 

शहाबुद्दीन पर 36 से अधिक मामले दर्ज है, वहीं, राजबल्लभ यादव पर नाबालिग से रेप का आरोप है। यहां बता दें कि पिछले दिनों राजद ने जदयू पर कई आरोप लगाते हुए पटना में पोस्टर लगाए थे। इसके जवाब में जदयू ने भी पोस्टर जारी किए थे। पटना के विभिन्न चौक- चौराहों पर लगाए गए पोस्टर में लालू और तेजस्वी पर तंज कसा गया है। 

पोस्टर में लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कार्टून के जरिये तीखे हमले किए गए हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को एक तरफ पैसे से भरा बैग ले जाते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को सेल्फ अटेस्टेड करते हुए बताया गया है। यहां बता दें कि राजबल्लभ यादव नवादा के विधायक रहे हैं। उन्हें बच्ची के साथ बलात्कार के जुर्म में हवालात जाना पड़ा था। इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी। 

इधर, जदयू के नए पोस्टर के जरिये उठाए गए सवाल को राजद ने बकवास करार दिया है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि जदयू सिर्फ सवाल करना जानती है। किसी सवाल का जबाब देने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद ने पिछले दिनों 15 साल में हुए 55 घोटालों का ब्योरा दिया था। साथ ही सवाल किया था कि कि इन घोटालों पर कार्रवाई कब होगी? राजद नेता तिवारी का मानना है कि जदयू जवाब देने के बजाए दूसरा पोस्टर लगाकर जवाब देने से भाग रही है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया