लाइव न्यूज़ :

बिहार में अफसरशाही हावी?, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी का आरोप, राजद सांसद सुधाकर सिंह बोले-कभी-कभी जब साहसी मंत्री अपने बयान के जरिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2024 15:22 IST

प्रधानमंत्री के पैर पकड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिड़गिड़ा रहे हैं कि हम पर कार्रवाई नहीं हो या हम जेल नहीं जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में जितनी बातें हो रही हैं, उससे ज्यादा भयावह स्थिति है।भाजपा और जदयू समान रूप से भागीदार है।कभी इस मामले को सुलझाने का प्रयास नहीं किया गया।

पटनाः बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के द्वारा बिहार में अफसरशाही के हावी होने का बयान दिए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। मदन सहनी ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। अब इसको लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने में जुट गया है। मदन सहनी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जब साहसी मंत्री अपने बयान के जरिए या पत्र के जरिए बातों को रखते हैं, तो खबर बाहर आ जाती है। मीडिया में जितनी बातें हो रही हैं, उससे ज्यादा भयावह स्थिति है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में अराजकता हो रही है और इसमें भाजपा और जदयू समान रूप से भागीदार है। कभी इस मामले को सुलझाने का प्रयास नहीं किया गया। बिहार में सुशासन नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। सभी अधिकारी बेलगाम है और लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पैर पकड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिड़गिड़ा रहे हैं कि हम पर कार्रवाई नहीं हो या हम जेल नहीं जाएं।

उन्होंने कहा कि राजद के बयान से ज्यादा स्थिति खराब है। पटना आश्रय गृह में तीन बच्चियों की मौत पर उन्होंने कहा कि आश्रय गृह में भूख से बच्चियों की मौत हुई है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि यह काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण में हुआ है। यह मामला मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से ज्यादा भयावह है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जो मानसिक स्थिति है, उससे आने वाले समय में हालात और बिगड़ेंगे। आज के दिन में उनको लोक-लिहाज, मर्यादा, संविधान और कानून की परख नहीं रही है। मानसिक स्थिति के कारण उनके लोग बेलगाम हो चुके हैं और स्थिति इससे भी भयावह होंगी।

बता दें कि आश्रय गृह में लड़कियों की मौत मामले में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा था कि एसीएस हरजोत कौर बम्हारा मुख्य सचिव को फाइल भेजती हैं, मुझे नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए लड़कियों की मौत की जानकारी मिली।

टॅग्स :आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो