लाइव न्यूज़ :

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल के जरिए बताया कहा रखा RDX; जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2025 16:31 IST

Patna Bomb Threat: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना सिविल कोर्ट के आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं।

Open in App

Patna Bomb Threat:  बिहार की राजधानी पटना स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल मिलने के बाद हडकंप मच गया। जिसके बाद मौके पर बिहार एटीएस और पुलिस की टीमें पहुंची और पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। धमकी भरे ई-मेल में बताया गया है कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स रखा गया है। जैसे ही मेल की जानकारी पुलिस को मिली, वे तुरंत हरकत में आ गईं और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। टाउन डीएसपी-2 दीक्षा और पीरबहोर थाने की पुलिस टीम कोर्ट परिसर में पहुंची। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं,  ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। जबकि धमकी के बाद कोर्ट के तीनों गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और उनके सामान की सघन जांच की जा रही है। पार्किंग में खड़ी सभी गाड़ियों की भी जांच हो रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु को लेकर पुलिस सतर्क है। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना सिविल कोर्ट के आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। आम लोगों की कोर्ट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अंदर मौजूद लोगों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। कोर्ट की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई और जजों की गाड़ियां एक-एक करके बाहर निकाली गईं। टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि धमकी से संबंधित ई-मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से भेजा गया? उन्होंने कहा कि सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं और जांच के हर पहलू पर काम चल रहा है। मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले जनवरी 2024 में पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी कोर्ट कार्यवाही के दौरान ही यह मेल मिला था, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। यह घटना भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। लेकिन इसबार पहलगाम हमले के बाद मिली इस धमकी को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है।

टॅग्स :पटनाकोर्टबमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम