लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले?, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, कौन हैं वह लाडला!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2025 16:10 IST

तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ कैश बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।

Open in App
ठळक मुद्देएक के घर के बाहर 𝟖 घंटे ईओयू खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए।फिर भी कैश बरामद। 𝟏𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 𝟑𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। मतदाता अधिकार यात्रा समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्ट अधिकारियों का पोल खोला है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार के खासमखास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ कैश बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला।

एक के घर के बाहर 𝟖 घंटे ईओयू खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए। उन्होंने कहा कि पाइप और नाले जाम, 𝟖 घंटे बाद गेट खुला! फिर भी कैश बरामद। 𝟏𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 𝟑𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली। तेजस्वी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार जनित संस्थागत भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है।

ग्लोबल टेंडरिंग कर मालामाल होने वाले मंत्री के घर मुख्यमंत्री सुबह-शाम क्या लेन-देन का हिसाब करने जाते है? मुख्यमंत्री वहां स्वयं सरकार और उनके अधीन विभाग द्वारा प्रमाणित-सत्यापित दुर्दांत अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मिलते है। थाना-ब्लॉक में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार की गवाही 𝟏𝟒 करोड़ बिहारी दे रहे हैं।

पिछले दिन तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बताते हुए कहा था कि यहां के इंजीनियर के घर से 100 करोड़ रुपए पकड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार को नकलची सरकार कहा था। उनका कहना था कि जो हम कह रहे हैं सरकार वहीं काम कर रही है।

हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे। हमने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारी नकल कर सकती है, लेकिन विजन नहीं ला सकती है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति