लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-गाजियाबाद के संदिग्ध मरीज नोएडा में नहीं करा सकेंगे कोरोना वायरस टेस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: June 16, 2020 07:42 IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने कहा है कि नए नियमों के तहत हम दूसरे जिलों के संदिग्ध कोरोना मरीजों के नमूनों की जांच नहीं कर सकते। जो जिस जिले का है वह उसी जिला में जांच कराए।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 1000 पार हो गई हैअब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में दूसरे जिलों के कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच बंद कर दी गई है। अब नोएडा से सटे दिल्ली और गाजियाबाद के लोग गौतमबुद्ध नगर में जांच नहीं करा सकेंगे। इस बात की पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी की है।

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार, सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में सोमवार को इंदिरापुरम से आए संदिग्ध मरीज का कोरोना वायरस टेस्ट करने से मना कर दिया गया। मरीज को यह कहा गया कि आप गाजियाबाद से हैं। हॉस्पिटल का कहना है कि उन्हें सिर्फ गौतमबुद्धनगर के ही संदिग्ध मरीजों के जांच के निर्देश में मिले हैं। इस आदेश के बाद नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वसुंधरा, खोड़ा और दिल्ली के मयूर विहार, न्यू अशोक नगर के लोगों को दिक्कतें होंगी। यहां के ज्यादातर मरीज नोएडा के अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं।

गौतमबुद्ध नगर में केसों की संख्या 1000 हजार पार

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 76 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।  अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1011 हो गई है। इस जिले में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है। 

गौतमबुद्ध नगर में अब तक 510 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 489 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। अब तक 14,376 लोगों की जांच कोविड-19 के लिए की गई है, जिनमें 12,445 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1011 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 792 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

कोविड-19 से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करके, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि जनपद के कई संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर निगरानी टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है, तथा कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडादिल्लीगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर