लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान ने रेलवे की जमीन पर अनाज भंडारण सुविधाओं को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से की चर्चा

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:18 IST

रामविलास पासवान ने कहा कि रेल मंत्री के साथ बैठक में रेलवे की अधिशेष जमीन पर जल्द से जल्द भंडारण सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरामविलास पासवान रेलवे की अधिशेष जमीन पर अनाज भंडारण सुविधाएं विकसित करने का काम तेज करना चाहते हैं।इसी मुद्दे पर पासवान ने मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की।

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवानभारतीय रेलवे की अधिशेष जमीन पर अनाज भंडारण सुविधाएं विकसित करने का काम तेज करना चाहते हैं। इसी मुद्दे पर पासवान ने मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की। इस बैठक में पासवान ने रेलवे की अधिशेष जमीन पर 31 लाख टन अनाज के भंडारण की सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसपर 2,230 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

यह बैठक भंडारण क्षमता में कमी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सरकारी गोदामों में कुछ खाद्यान्न कवर और प्लिंथ (सीएपी) भंडारण में रखा जाता है। यह एक अस्थायी तरीका है जिसमें अनाज को वॉटरप्रूफ वस्तु से ढंक दिया जाता है। मानूसन में इस तरीके को सुरक्षित नहीं माना जाता।

पासवान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि रेल मंत्री के साथ बैठक में रेलवे की अधिशेष जमीन पर जल्द से जल्द भंडारण सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। हालांकि, उन्होंने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फिलहाल सरकार के पास 8.85 करोड़ टन खाद्यान्न के भंडारण की क्षमता है। इसमें से 1.41 करोड़ टन खाद्यान्न का भंडारण सीएपी के तरीके से किया जाता है। पिछले कुछ वर्ष के दौरान रिकॉर्ड उत्पादन और खरीद की वजह से सरकार का खाद्यान्न का भंडार बढ़ गया है। छह अगस्त तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास 7.5 करोड़ टन का आरक्षित भंडार था।

टॅग्स :रामविलास पासवानपीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील