लाइव न्यूज़ :

महिला क्रू मेंबर्स ने MI-17 V5 चॉपर उड़ाकर रचा इतिहास

By रजनीश | Updated: May 28, 2019 12:56 IST

भारतीय वायुसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों महिला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से आगे स्थित एयरबेस पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र से युद्धक प्रशिक्षण मिशन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज ऐसी पहली महिला पायलट बन गई हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 चौपर उड़ाया है।फ्लाइंग ऑफिसर अमान निधि भारतीय वायुसेना की पहली महिला को-पायलट हैं,हिना जायसवाल एयर फोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर हैं।

देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय वायुसेना विमान के क्रू मेंबर्स में सभी महिलाएं हैं। भारतीय वायु सेना की तीन महिला अधिकारियों ने इतिहास रच दिया। वे मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली 'All women crew' (ऑल वीमन क्रू) बन गईं।  उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के तहत Mi-17V5 चॉपर उड़ाया। 

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज ऐसी पहली महिला पायलट बन गई हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 चौपर उड़ाया है। इसके अलावा फ्लाइंग ऑफिसर अमान निधि (को-पायलट) भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं, जो झारखंड से आती हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की हैं और वह एयर फोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर हैं।

इस मौके पर सीएम रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए कहा, "झारखण्ड की बिटिया फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि को इस उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई। Mi-17 उड़ाने वाली देश की पहली महिला क्रू ने आज इतिहास रच दिया। आप सभी को शुभकामनाएं।"

तीनों ने दक्षिण पश्चिम एयर कमांड से उड़ान भरी और लैंडिंग की। पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां की रहने वाली हैं। वह देश की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 को उड़ाने में कामयाबी पाई। भारतीय वायुसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों महिला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से आगे स्थित एयरबेस पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र से युद्धक प्रशिक्षण मिशन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील