लाइव न्यूज़ :

NDA से नाराज कुशवाहा ने कहा-बिहार में रालोसपा हुई मजबूत, तीन सीटों से ज्यादा की जरूरत

By भाषा | Updated: November 10, 2018 04:34 IST

कुशवाहा ने पटना में अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी पार्टी 2014 में लोकसभा की तीन सीटों पर लड़ी थी लेकिन मेरी पार्टी अब मजबूत हुई है और जनाधार बढ़ा है...ताकत के निष्पक्ष आकलन के बाद हमारी पार्टी को तीन से ज्यादा सीटें मिलने चाहिए।’’ 

Open in App

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि रालोसपा बिहार में मजबूत हुई है और उनकी पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग की ओर तीन से ज्यादा सीटें देनी चाहिए। बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं। कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने 2014 के आम चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

कुशवाहा ने पटना में अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी पार्टी 2014 में लोकसभा की तीन सीटों पर लड़ी थी लेकिन मेरी पार्टी अब मजबूत हुई है और जनाधार बढ़ा है...ताकत के निष्पक्ष आकलन के बाद हमारी पार्टी को तीन से ज्यादा सीटें मिलने चाहिए।’’ 

एक सवाल पर कुशवाहा ने स्वीकार किया कि उन्होंने भाजपा सचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के समक्ष ज्यादा सीटों की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मामले पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगे।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में राजग के सहयोगियों - भाजपा, जदयू, रालोसपा और लोजपा के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, वरना इसकी घोषणा कर दी जाती।

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक समता पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?