लाइव न्यूज़ :

पार्टी कार्यकर्ता ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन :मायावती

By भाषा | Updated: January 14, 2021 09:53 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जनवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा)सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे उनके जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं।

मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को होता है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘यह विदित है कि कल यानी 15 जनवरी, 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी के लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी सादगी से और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए मनाएं। यदि इसे पीड़ितों, गरीबों, असहायों आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाया जाए, तो बेहतर होगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे जन्मदिन पर मेरी लिखी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बी.एस.पी. मूवमेन्ट का सफरनामा, भाग-16’ और इसका अंग्रेजी संस्करण ‘ए ट्रैवलॉग ऑफ माइ स्ट्रगल रिडन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट, वॉल्यूम 16’ जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमानी आंदोलन को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।’’

गौरतलब है कि मायावती हर वर्ष अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार उनका जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए